ये हमारी फिल्म का सबसे धमाकेदार सीक्रेट था....तस्वीरें LEAK नहीं होनी थी!

रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक का काम तेज़ी से चल रहा है और अब फिल्म की हीरोइन दीया मिर्ज़ा ने लीक हुई तस्वीरों पर अपना गुस्सा जताया है। उनका मानना है कि ये फिल्म का सबसे बड़ा सीक्रेट था।

हाल ही में रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक से उनका अगला लुक लीक हो गया। रणबीर शूटिंग कर रहे थे और लोगों ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। लेकिन इन तस्वीरों पर रणबीर को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

और अब फिल्म की हीरोइन दीया मिर्ज़ा ने इस मामले पर दुख जताते हुए कहा है कि ये करना बहुत ही अफसोसजनक है। दीया ने कहा कि ये तस्वीरें हमने फिल्म के अंत के लिए बचा कर रखी थीं जो जमकर प्रमोशन में मदद देतीं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता।

dia-mirza-upset-over-ranbir-kapoor-s-sanjay-dutt-look-leaked-online

दीया मिर्ज़ा का मानना है कि अगर मीडिया को तस्वीरें मिल भी गईं थीं तो इसे लीक नहीं करना चाहिए था। ये मीडिया का गैर ज़िम्मेदाराना रवैया था। गौरतलब है कि रणबीर कपूर संजय दत्त के लुक में हाल ही में उनके घर पर शूट कर रहे थे।

इस शूटिंग की जानकारी किसी को नहीं थी लेकिन इस दौरान फिल्म की युनिट ने पूरा एरिया ब्लॉक कर दिया और संजय दत्त के अपार्टमेंट इमपेरियल हाइट्स की बिल्डिंग के लोगों को काफी दिक्कत हुई।

अब गुस्से में या किसी और कारण से लोगों ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गईं। वैसे इन तस्वीरों पर रणबीर कपूर को जमकर रिस्पॉन्स मिला। और अंत भला तो सब भला!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X