पर्यावरण पर स्पीच देते देते रो पड़ीं दीया मिर्ज़ा, लोगों ने कहा ड्रामेबाज़, भयंकर ट्रोल
दीया मिर्ज़ा उन चंद बॉलीवुड एक्टर्स में से हैं जो अक्सर सामाजिक मुद्दों के लिए अपनी आवाज़ उठाती हैं। जयपुर साहित्य सम्मेलन के दौरान, दीया मिर्ज़ा, क्लाईमेट चेंज के मुद्दे पर बात कर रही थीं और बात करते करते वो टूट गईं और बुरी तरह रो पड़ीं।
दीया ने अपनी स्पीच में कहा कि रोने से डरिए मत। अपनी भावनाएं दिखाने से मत डरिए। खुल कर चिंता व्यक्त कीजिए। बस फिर क्या इसके बाद से दीया मिर्ज़ा बुरी तरह ट्रोल हुईं।

हालांकि बाद में दीया ने साफ किया कि उन्हें बास्केटबॉल प्लेयर Kobe Bryant की मौत की खबर से झटका लग गया और वो इस कारण पहले से ही काफी भावुक थीं।
उनके आंसू, कोब की मौत की खबर सुनकर निकले। हालांकि लोगों ने तब तक उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया था -


Click it and Unblock the Notifications











