प्रेग्नेंट दीया मिर्जा को डॉक्टर ने वैक्सीन लेने से किया मना, कोरोना कहर के बीच एक्ट्रेस ने जताई बड़ी चिंता
बॅालीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा उन एक्टेसेस में से हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दीया मिर्जा काफी लंबे समय से देश से जुड़े हर मामले पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। इस बार उन्होंने प्रेग्नेंट महिलाओ के वैक्सीन को लेकर सवाल किया है। साथ ही चिंता भी जाहिर की है।
एक्ट्र्रेस दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंट और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के वैक्सीनेशन पर सवाल उठाया है। आपको बता दें कि दीया मिर्जा खुद प्रेग्नेंट हैं। दीया मिर्जा ने हाल ही में शादी की, इसके कुछ महीने बाद उन्होंने अपने मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके डॅाक्टर ने उन्हें वैक्सीन लगवाने से मना किया है, क्योंकि वैक्सीन का अभी तक प्रेग्नेंट महिलाओं पर कोई ट्रायल नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











