दीया मिर्ज़ा ने World Elephant Day पर शेयर की बेटे अव्यान की पहली तस्वीर, एक महीने तक ICU में थे

दीया मिर्ज़ा ने 18 मई को एक प्यारे से बेटे अव्यान को जन्म दिया था लेकिन इस बात का खुलासा काफी बाद में किया था। एक महीने तक अव्यान ICU में थे क्योंकि अव्यान के जन्म के समय दीया को डिलीवरी में काफी दिक्कतें हुई थीं। अब World Elephant Day के मौके पर दीया मिर्ज़ा ने अव्यान की पहली तस्वीर शेयर की है।

दीया ने लिखा, आज हम World Elephant Day मना रहे हैं। इस तस्वीर में अव्यान के कपड़ों पर क्यूट से छोटे छोटे हाथी बने दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दीया ने कोशिश की है कि तस्वीर में अव्यान का पूरा चेहरा ना दिखाई दे।

dia-mirza-shares-the-first-glimpse-of-her-son-avyaan-rekhi-as-she-celebrates-world-elephant-day

गौरतलब है कि दीया मिर्ज़ा ने 14 जुलाई को अव्यान के जन्म की खबर अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। तब तक अव्यान आईसीयू में भर्ती थे। दीया ने अपने कठिन दिनों के बारे में भी इस पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया था कि पिछले कुछ दिनों में वो और पति वैभव रेखी, कितने मुश्किल भरे हालातों से गुज़रे और मां बाप बनना क्या होता है ये उन्होंने तब जाना।

फरवरी में हुई थी शादी

फरवरी में हुई थी शादी

दीया मिर्ज़ा और वैभव रेखी, 13 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों हनीमून पर समय बिता रहे थे जहां से दीया मिर्ज़ा ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की। दीया मिर्ज़ा ने अपने बेबी बंप के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स और दोस्तों को इस बात की जानकारी दी। दीया ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मां धरती के साथ एक होकर अच्छा लग रहा है।

लोगों ने उठाए सवाल

लोगों ने उठाए सवाल

प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद वो केवल चर्चा और ट्रोल का विषय बन गई थीं। कारण बस इतना सा था कि तस्वीर में दीया मिर्ज़ा का बेबी बंप नज़र आ रहा था जबकि उनकी शादी हाल ही में फरवरी में हुई थी। इसके बाद लोगों ने दीया को ट्रोल करना शुरू किया। दीया से यहां तक पूछा गया कि जब दीया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए महिला पंडित से शादी के मंत्र पढ़वा सकती हैं तो इसी तरह, अपनी प्रेगनेंसी क्यों नहीं अनाउंस की?

प्रेगनेंसी की वजह से नहीं की है शादी

प्रेगनेंसी की वजह से नहीं की है शादी

शादी के पहले औरतें प्रेगनेंट क्यों नहीं हो सकती हैं? इस प्रश्न का जवाब देना ज़रूरी समझते हुए दीया ने हर उस सवाल का जवाब दिया था जो उन पर उठाए गए थे। दीया ने बताया था - मैंने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मैं प्रेगनेंट थीं। मैंने इसलिए शादी की क्योंकि हमम साथ में अपनी ज़िंदगी बिताना चाहते हैं।

दीया को था जान का खतरा

दीया को था जान का खतरा

दीया ने अपनी प्रेगनेंसी का एलान ना करने की बात का जवाब देते हुए भी बताया कि हमने अपनी प्रेगनेंसी का एलान इसलिए नहीं किया क्योंकि कुछ मेडिकल कारण थे। हम जब तक पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो गए तब तक इस बात को किसी से शेयर नहीं करना चाहते थे। दीया को अव्यान के जन्म के समय भी जान का खतरा था।

अपने एक एक ट्रोलर को दे चुकी हैं जवाब

अपने एक एक ट्रोलर को दे चुकी हैं जवाब

दीया ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था - एक सभ्य समाज के तौर पर हमें इन सारे बेमतलब की दकियानूसी विचारों को हटा देना चाहिए जो ये बताता है कि किसी के लिए क्या सही है और क्या गलत। बल्कि हमें ये सोचना चाहिए कि क्या उचित है और क्या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X