तलाक के बाद एक बेटी के पिता से होगी दीया मिर्जा की दूसरी शादी, कौन हैं बिजनेसमैन वैभव रेखी?
साल 2021 के आगाज के साथ शादी का मौसम भी बॅालीवुड में दिखाई दे रहा है। हम बात कर रहे हैं बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा की। साल 2002 में रहना है तेरे दिल से लोगों के दिल में खास जगह बना चुकीं दीया मिर्जा फिर से शादी करने जा रही हैं। दीया मिर्जा 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी के बंंधन में बंधने वाली हैं।
हालांकि ये कोई बड़ी आलीशान शादी नहीं होगी। परिवार और खास दोस्तों के बीच में सादगी से दीया मिर्जा दूसरी शादी करने जा रही हैं। दीया ने इससे पहले साहिल संघा के साथ साल 2014 में शादी की थी।

इसके बाद साल 2019 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि वैभव रेखी और दीया मिर्जा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











