मुंहबोले पिता बोमन ने नहीं निभाया वायदा तो छलके दीया के आंसू
दीया मिर्जा को दिए वादे के मुताबिक अभिनेता बोमन ईरानी उनका कन्यादान करने नहीं पहुंचे। इस बात का दीया को इतना दुख हुआ कि शादी की रस्मों के बीच दीया की आंखों में आंसू आ गए। हालांकि 18 अक्टूबर को दीया मिर्जा अपने सपनों के राजकुमार से विवाह बंधन में बंधकर बेहद खुश थीं। मगर उनके चेहरे पर उदासी भी साफ नजर आ रही थीं। बोमन ईरानी 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन में व्यस्त थे।

दीया ने 18 अक्टूबर 2014 को दिल्ली में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड साहिल संघा से शादी की है। आपको बता दें कि फिल्म लगे रहे मुन्नाभाई में बोमन की बेटी का रोल किया था। तब बोमन ने उनसे वादा किया था कि जब उनकी शादी होगी तो कन्यादान और अन्य रस्में वो निभाने पहुंचेंगे। दीया इन बांतों को अपनी शादी के दौरान भूली नहीं थी। दीया ने खुद बोमन ईरानी को फोन करके रस्में पूरी करने का न्योता दिया था। मगर दीया के हाथ निराशा लगी।
दीया के एक दोस्त ने बताया कि जब उन्होंने बोमन को बुलावा भेजा था तो दिल से चाहती थीं कि वे उनके पिता की हैसियत से शादी में शरीक हों। लेकिन बोमन नहीं आएए क्योंकि वे 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन में व्यस्त थे। उनके आने से वे काफी दुखी हुईं और रो पड़ीं। बाद में रस्में किसी और ने की।


Click it and Unblock the Notifications











