प्रेगनेंट हैं दीया मिर्ज़ा, हनीमून से शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फरवरी में की वैभव रेखी से शादी
दीया मिर्ज़ा और वैभव रेखी, 13 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों हनीमून पर समय बिता रहे थे जहां से दीया मिर्ज़ा ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। दीया मिर्ज़ा ने अपने बेबी बंप के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स और दोस्तों को इस बात की जानकारी दी।
दीया ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मां धरती के साथ एक होकर अच्छा लग रहा है। वो जो हर किसी को जन्म देती है। जो हर ज़िंदगी की शुरूआत का कारण है।

दीया ने आगे लिखा - हर कहानी, लोरी, धुन, गीत। नए बीज की शुरूआत। और उम्मीद की किरण फूटने की शुरूआत। हर सपने की नींव को अपनी कोख में लाने की खुशी महसूस कर रही हूं। दीया की ये प्यारी सी तस्वीर, उनके पति वैभव रेखी ने खींची है।

कौन हैं वैभव रेखी
गौरतलब है कि 36 साल के वैभव रेखी, पीरामल ग्रुप के पार्टनर हैं। उन्होंने हैदराबाद से अपनी बिज़नेस डिग्री ली है और फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हैं।

2020 में हुई पहली मुलाकात
दीया मिर्ज़ा और वैभव रेखी की मुलाकात पहली बार 2020 में ही हुई। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद आए और उन्होंने लॉकडाउन में साथ समय बिताने का फैसला किया और लिव इन रिलेशनशिप में आए।

कर लिया शादी का फैसला
लॉकडाउन में वैभव के साथ काफी समय बिताने के बाद दीया मिर्ज़ा ने शादी को एक और मौका देने का फैसला किया और उन्होंने वैभव रेखी से 13 फरवरी को शादी कर ली।

हनीमून पर फैमिली हॉलीडे
दीया और वैभव ने अपना हनीमून - फैमिली हॉलीडे एक साथ ही मनाया। यहां पर दीया ने वैभव की बेटी समायरा के साथ काफी वक्त बिताया और उनकी तस्वीरें साफ बताती हैंं कि दोनों में कमाल की ट्यूनिंग है।

फिल्मों से हैं दूर
39 साल की दीया मिर्ज़ा, काफी समय से फिल्मों से काफी दूर हैं। लेकिन वो लगातार पर्यावरण संरक्षण के हित में काम कर रही हैं। इसके लिए वो कभी कभी ट्रोल भी हो जाती हैं।

खुद खिलाई थी मिठाईयां
हाल ही में अपनी शादी के बाद दीया मिर्ज़ा, मीडिया के लिए खुद मिठाईयां लेकर आई थीं और उन्होंने सबको वहां तक आने के लिए धन्यवाद कहा था।

काम की बात
अगर काम की बात करें तो दीया मिर्ज़ा और आर माधवन को जैकी भगनानी एक साथ रहना है तेरे दिल में रीमेक के लिए अप्रोच करना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब माना जा रहा है कि फिल्म में दोनों कैमियो करते नज़र आएंगे।

ढेर सारी बधाईयां
हमारी ओर से दीया और वैभव को आने वाले मेहमान की ढेर सारी बधाईयां। Congratulations!


Click it and Unblock the Notifications











