पेटा के लिए दीया का संकल्प, शरीर से बहाएंगी खून
बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने जानवरों की खाल के व्यापार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'पीपल फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' पेटा के लिए हाल ही में एक विज्ञापन किया है।
इस एड में दीया एक सांप की तरह नजर आएंगी। इसका संदेश होगा 'फेस इट: एक्जॉटिक स्किन्स किल। वाइल्ड एनिमल्स बिलांग इन द वाइल्ड, नॉट इन यॉर वार्डरोब।'
दीया का कहना है कि एक जोड़ी जूतों या पर्स के लिए जिंदा जानवरों की खाल उतारना या उन्हें मार डालना सही नहीं है। उन्होंने कहा, सांप और मगरमच्छ की नकली स्कीन का यूज कर आप उन्हे श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
इसके लिए दीया के शरीर से खून निकलता दिखेगा। जिसे देखकर लगेगा कि जैसे अभी अभी ही उनकी खाल निकाली गई है। दरअसल प्रोडक्शन कम्पनी को अपनी फिल्म 'लव, ब्रेकप्स, जिंदगी' में बेघर कुत्तों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने की वजह से ही यह अवसर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications