मिस इंडिया 2000 की जर्नी पर दिया मिर्जा: 16 साल की उम्र में इस शख्स की वजह से मॉडलिंग में आईं दिया
एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने एक बार फिर अपने मिस इंडिया 2000 पीजेंट वाले दिनों को याद किया। साथ ही वह कहती हैं कि वह कभी भी कॉन्पीटिशन में विश्वास नहीं रखती हैं। मिस इंडिया के अनुभव पर एक बार फिर दिया मिर्जा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीस साल बीत गए, मैं उस समय बहुत यंग हुआ करती थी। उस साल ने मेरी जिंदगी में नया रास्ता, नई उम्मीद और उत्साह दिया।
वह कहती हैं कि उन्होंने कभी भी किसी ब्यूटी पीजेंट को जीतने के बारे में सोचा ही नहीं था। ये सब तब हुआ जब 16 साल की उम्र में एक मॉडलिंग एंजेंट ने नोटिस किया। उसने पार्ट टाइम जॉब की पेशकेश की। फिर क्या, उसके बाद सबकुछ बहुत तेजी से मेरी जिंदगी में बदला। कैंपेन, विज्ञापन, फैशन शो, ये सब मैंने किया।
दिया मिर्जा कहती हैं, इसी मोड़ के बाद मैं हैदराबाद से मिस इंडिया के लिए चुनी गईं। दिया ने अपने खूबसूरत मॉडलिंग वाले दिनों को याद किया और बताया कि कैसा मुंबई के लिए उनका अनुभव था।


Click it and Unblock the Notifications











