दीया मिर्जा ने हाथों में रचाई होने वाले पति के नाम की मेंहदी, सामने आई ब्राइडल शावर की प्यारी PHOTOS
एक्ट्रेस दीया मिर्जा 15 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली है। अभी तक तो ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स का ही कहना था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा की ब्राइड शावर की फोटो भी सामने आने लगी हैं। वहीं दूसरी तरफ दीया मिर्जा का घर भी फूलों की सजावट से एकदम सजा दिया गया है। ऐसे में लगभग तय है कि दीया मिर्जा शादी करने जा रही हैं। खबरें हैं कि वह बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ आज प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर रही हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए ज्यादा गेस्ट इस शादी में नहीं बुलाया गया है।
पिंकविला की मानें तो दीया मिर्जा ने अपनी शादी में कुल 50 लोगों को ही आमंत्रित किया है। ऐसा उन्होंने कोरोना के चलते किया है। कहा जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ लड़केवाले और लड़कीवाले के दोस्त व परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे। दीया मिर्जा शादी ट्रेडिशनल तरीके से ही करेंगे। ये भी खबरें हैं कि रजिस्ट्रार उनके घर आएगा और उनकी शादी रजिस्टर होगी। वहीं दूसरी तरफ दीया मिर्जा के घर की बाहर की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आई है। जहां उनका घर सजा धजा दिखाई दे रहा है।

बस बस दीया मिर्जा के ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि वह आज रात ऑफिशियल ऐलान भी कर दें। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है। सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा लगातार शादी की खबरों के चलते छाई हुई हैं।

एक्ट्रेस दीया मिर्जा की मेंहदी
सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा की मेहंदी की रस्म की फोटो भी सामने आई थी। जहां उनके हाथों में लाल रंग की मेंहदी सजी दिखाई दी। उन्होंने इस पर प्यार शब्द लिखा। इस फोटो को उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटो माना जा रहा है। दीया मिर्जा के हाथों की ये फोटो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दीया मिर्जा का अफेयर
बताया जाता है कि दीया मिर्जा वैभव को पिछले साल से डेट कर रही हैं। दोनों के अफेयर की खबरें आती रही है लेकिन दीया ने कभी भी इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। वह हमेशा ही अपनी निजी को खुलेआम करने से कतराती नजर आई हैं।

कौन हैं वैभव रेखी
खबरों के मुताबिक दीया मिर्जा के होने वाले पति वैभव रेखी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। जिन्होंने बिनजेस मैनेंजमेंट में पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने फाइनेंशियल की पढ़ाई की।

दीया मिर्जा का हो चुका है तलाक
साल 2019 में दीया मिर्जा ने पूर्व पति साहिल को तलाक दिया था। दोनों की ये शादी पांच साल भी नहीं चली थी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया था। इसे लेकर दीया मिर्जा ने ऑफिशियल पोस्ट भी शेयर किया था।

दीया मिर्जा का शानदार करियर
बता दें दीया मिर्जा ने मॉडलिंग क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने साल 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने रहना है तेरे दिल में फिल्म से डेब्यू किया।

हालिया फिल्म
दीया मिर्जा कुछ दिन पहले थप्पड़ फिल्म में नजर आईं। इसके अलावा संजू भी उनकी यादगार फिल्म है। जहां वह मान्यता दत्त के रोल में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











