पीएम मोदी के वीडियो पर फटा दीया मिर्जा का गुस्सा, बोलीं- "मरने वाले बच्चों के लिए एक शब्द नही"
Dia Mirza On Pm Narendra Modi: दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पीएम ने गुरूवार देर रात अपना वीडियो शेयर किया और छात्रों के पेपर लीक मुद्दे और उनकी मांगों पर खुलकर बात की। जहां पीएम मोदी के इस रिएक्शन के बाद हालात पहले से कहीं ज्यादा शांत हैं तो वहीं सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है। हालांकि अभी भी कुछ लोग पीएम मोदी के रिएक्शन से संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अभिनेत्री दीया मिर्जा दो खुलकर इस स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रही थीं उन्हें पीएम मोदी का ये रिएक्शन पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसे लेकर गुस्सा जाहिर किया है। दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद तीखे शब्दों में कुछ सवाल दागे हैं।
दीया मिर्जा ने निराशा जाहिर करते हुए पूछा है, 'अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के लिए, मरने वाले बच्चों के लिए, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय धैर्य के लिए, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं। आखिर यह कितना मुश्किल हो सकता है सर?'
उन्होंने ये भी कहा कि इतना इंतजार करने के बाद भी उनके संबोधन में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे दुखी छात्रों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।दीया ने कहा, 'इस मामले पर बोलने के लिए आपको 47 दिन लग गए और अब भी आपने कुछ नहीं कहा। ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लाखों दिल जो टूटे हैं उनका घाव भर सके।'
दीया मिर्जा का ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें इस तरह का स्टैंड लेने के लिए काफी प्यार भी मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सच सामने लाने के लिए आपका धन्यवाद। दूसरे यूजर ने कहा कि आपने बिल्कुल सही बात कही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि शुरुआत से छात्रों का साथ देने और अपनी बात मजबूती से रखने के लिए दीया मिर्जा को सलाम।


Click it and Unblock the Notifications