'गर्भवती हथिनी की हत्या' पर कड़ा कदम, बॉलीवुड की बड़ी मुहिम, साथ आए लाखों लोग, मिलेगा इंसाफ !
केरल के एक गांव में एक हथिनी को अनानास में पटाखे मिलाकर खिला दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हथिनी प्रेगनेंट थी, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई। इंसानियत की इस शर्मनाक हरकत पर आम से लेकर खास लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
ट्विटर पर लगातार इसके खिलाफ कई बड़े स्टार्स ने सामने आकर गुस्सा और नाराजगी जाहिर की। अब इसके लिए कपिल शर्मा, श्रद्धा कपूर और दिया मिर्जा ने एक मुहिम की शुरुआत की है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि इंसाफ मिले और साथ ही इस तरह की घटना और अपराध को किसी भी तरह से नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इससे में कोई दोराय नहीं है कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई जा रही है। साथ ही अब इसके लिए कड़ा कानून लाने के लिए ऑनलाइन याचिका से सबको साथ आने की अपील भी की गई। जिसमें कुछ ही देर में लाखों लोग जुट गए।


Click it and Unblock the Notifications