MeToo: दिया मिर्जा बोली, साजिद खान बहुत ही घटिया इंसान है वो जानती हैं
Recommended Video

फिल्म निर्देशक साजिद खान पर गंभीर आरोप लगा थे और इसके बाद उनके प्रति लोगों को बयान आने शुरु हो गए है। हाल ही में इस मामले मे अभिनेत्री दिया मिर्जा का बयान आया है जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाला है। दिया बताती है कि वो जानती है कि साजिद कैसे आदमी है और ये उनकी हरकतें काफी घटिया होती है। दिया कहती है कि वो काफी ज्यादा आहत हैं कि क्योंकि साजिद खान काफी ज्यादा सेक्सिट और बेकार के इंसान है।
दिया मिर्जा कहती है कि वो काफी ज्यादा इस मामले में समझदार है कि उनको किसके साथ कैसा व्यवहार करना है और कौन सा इंसान कैसा है। इसी वजह से कभी भी मैने फिल्मों के सेट पर किसी के भी साथ समय बर्बाद नहीं किया है।

बता दें कि साजिद खान पर लगातार कई महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने साजिद खान पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद उनको फिल्म हाउसफुल 4 छोड़नी पड़ गई थी।
गौरतलब है कि समय बॉलीवुड में मी टू अभियान काफी ज्यादा जोरों पर है एक के बाद एक मामले सामने आ रहें हैं। इस अभियान के बाद कई महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी अपनी आप बीती सुनाई है जो कि इस समय सुर्खियों में छाई हुई है।


Click it and Unblock the Notifications