दिया ने किया इरफान के साथ रोमांस!
संजय गुप्ता की फिल्म एसिड फैक्टरी में कई हीरो है लेकिन हीरोइन के नाम पर केवल एक हीरोइन है और वो है दिया मिर्जा। हाल में टीवी पर फिल्म के प्रोमो जारी किए गए।
प्रोमो में इरफान खान और दिया मिर्जा के बीच फिल्माए गए हॉट दृश्य को दिखाया जा रहा है। फिल्म में दोनो की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इनके अलावा फिल्म में मनोज वाजपई, डीनो मोरिया, फरदीन खान और आफताब शिवदसानी फिल्म में काम कर रहें है।
सभी हीरो सोच रहे थे कि किसी न किसी को तो दिया के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा लेकिन निर्देशक ने इरफान खान को चुना।
गौरतलब हो कि इरफान अपनी जिंदगी का पहला हॉट दृश्य दिया है। दर्शकों के मन में इस दृश्य को लेकर काफी जिज्ञासा हो रही है।
अब देखना है कि फिल्म के हिट होने में यह दृश्य काम आता है कि नहीं।
acid factory इरफान खान एसिड फैक्टरी दिया मिर्जा बालीवुड मनोज वाजपई संजय गुप्ता bollywood dia mirza irrfan khan manoj bajpai sanjay gupta


Click it and Unblock the Notifications