दिया मिर्जा की प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोलर्स ने उठाए सवाल? फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब!
अभिनेत्री दिया मिर्जा को लेकर काफी समय से चर्चा है। उनके फैंस उनकी हर खबर पर नजर रख रहे हैँ। गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिया मिर्जा ने दूसरी शादी की थी और ये खबर सबके लिए काफी चौंकाने वाली साबित हुई थी। गौरतलब है कि दिया मिर्जा ने वैभव रेखी को अपना हमसफर बनाया था। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है कि लोग दिया मिर्जा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि दिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ये बताया था कि वो प्रेगनेंट हैं। इसके बाद कुछ लोगों का कहना है कि वो शादी के एक महीने के बाद प्रेगनेंट हैँ। जिसको लेकर लोग उनको बुरा भला कह रहे हैँ। हालांकि उनके फैंस उनके बचाव में आ गए हैं।

एक ट्रोलर ने लिखा है कि 'अभी दूसरी शादी की थी, कमाल के लोग हैं।' इसके बाद एक फैन ने लिखा कि..."ना आपका गर्भ, न आपका बिजनेस।"
दीया मिर्जा़ की उम्र करीब 39 साल है और इसके पहले भी वो शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। दीया मिर्जा़ ने पहली शादी साहिल से की थी और अगस्त 2019 में तलाक का ऐलान किया था। दिया और साहिल ने अक्तूबर 2014 में शादी की थी।
दीया मिर्जा ने अपने बॉलीवुड करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। काफी समय से वो किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं हैं। फिलहाल दिया मिर्जा अपनी लाइफ को काफी एंजॉय कर रहीं हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











