साहिल के संग शादी मेरे लिए सपने जैसा था-दीया मिर्जा
फिल्ममेकर साहिल सांगा के साथ एक्ट्रेस-माॅडल दीया मिर्जा दिल्ली स्थित घिटोरनी के फार्म हाउस में शादी के अटूट बंधन में बंध गई। दिया शादी से काफी खुश नजर आईं, उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सपने जैसा विवाह था। गौरलतब है कि इस शादी के लिए दीया ने एक लंबा इंतजार किया था। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। दीया ने साहिल से अपै्रल में ही सगाई की थी। जिसके बाद 18 नंवबर को आर्य समाज रीति रिवाज से दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने बाहर आकर मीडिया से एक फोटोशूट भी कराया।

शादी के बाद फोटोग्राफरों के सामने पोज देते हुए दीया ने कहा-बहुत खुश हूं, आर्य समाज का बहुत सुन्दर समारोह था। हमें कसमों का मतलब समझाया गया। यह बहुत अच्छा था। क्योंकि आपके साथ क्या हो रहा है। यह जानना और आप एक-दूसरे से क्या वादे कर रहे हैं यह पता होना बहुत अच्छा है। यह सपने जैसा विवाह था। पूर्व मिस एशिया पेसिफिक रहीं दीया मिर्जा, रितु कुमार के बेज और हरे रंग के सरारा में कहर ढा रही थीं। वहीं साहिल ने राघवेन्द्र राठौड़ का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का अचकन पहना था और हल्के सफेद रंग का साफा बांधा था।
दीया ने कहा- कि मेरी शादी हैदराबाद में नहीं हो रही है। हैदराबादी होने के नाते मैंने अपने निकाह में हैदराबादी रंग डालने के लिए यह परिधान चुना। मैं एक पारंपरिक हैदराबादी दुल्हन की तरह महसूस कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











