विदेशी सामानों के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ी गयीं दिया मिर्जा
पिछले साल से तो ऐसे किस्सों की बाढ़ आ गयी है। राहत फतेह अली खान, मिनिषा लांबा, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु, शाहरूख खान के बाद इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वो है मिस एशिया पैसेफिक रह चुकीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा।
डेली भास्कर डॉट कॉम के मुताबिक दीया को आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह गिरफ्तार किया। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि दीया के पास करीब 2 लाख के ऐसे कास्मेटिक विदेशी सामान पाये गये जिनका ब्यौरा दीया ने नहीं दिया था।
दीया थाई एयरवेज की फ्लाइट से बैंकॉक से मुंबई आईं थीं। कस्टम अधिकारियों ने उन्हे उस समय पकड़ा जब वो ग्रीन चैनल को पार करने की फिराक में थीं। लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उन्हें पकड़ कर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। जिसे दिया ने बड़ी शांति से अदा कर दिया और एयरपोर्ट से अपने घर की ओर चली गयी।


Click it and Unblock the Notifications












