'ब्रेस्ट सर्जरी कराओ और..' काम मिलने के लिए दीया मिर्जा से हुई थी ऐसी डिमांड, सालों बाद तोड़ी चुप्पी
Dia Mirza on Breast Surgery: दीया मिर्जा अपने दौर में कुछ शानदार अदाकाराओं में से एक थीं। उन्होंने लगभग सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया था और आज भी वो किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बन जाती हैं।

लेकिन इस वक्त उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जो कि काफी हैरान करने वाला है। इंडस्ट्री में जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनके साथ जो कुछ भी हुआ था इसको लेकर उन्होंने अब चुप्पी तोड़ी है।
कास्टिंग काउच को लेकर कई एक्ट्रेसेस ने इंडस्ट्री की पोल खोली है लेकिन दिया मिर्जा ने जो कुछ भी कहा वो मेकर्स के सोच पर सवाल पैदा करने जैसा है। कहा जाता है कि इस तरह के अजीबोगरीब सवाल पहले किए जाते थे।
ब्रेस्ट सर्जरी और होंठों में इंजेक्शन
दीया मिर्जा जब स्ट्रगल कर रहीं थीं तो उनको कुछ ऐसी सलाह दी गई जो कि हैरान करने वाली थी। तब कुछ लोगों ने उनको ब्रेस्ट सर्जरी कराने और होंठों में इंजेक्शन लगवाने जैसी चीजों की सलाह दी थी। हालांकि दिया मिर्जा ने ऐसा कुछ भी करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने साफ कहा था कि वो अपनी नेचुरल खूबसूरती से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगी। सभी जानते हैं कि दिया मिर्जा काफी सुंदर हैं और आज भी उनसे नजर नहीं हटती है। सोशल मीडिया पर फैंस उनको आज भी पसंद करते हैं। दीया मिर्जा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' में कमाल का काम किया था। हालांकि बाद में उनको उस तरह के प्रोजेक्ट्स नहीं मिले जैसा उनको पसंद था।


Click it and Unblock the Notifications
