दीया को नहीं थी लंबित बिलों की जानकारी
अभिनेत्री दीया मिर्जा के खिलाफ खबर थी उन्होंने पानी का बिल नहीं चुकाया है। वैसे अब दीया ने स्पष्ट किया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें लंबित बिलों के संबंध में जानकारी नहीं थी।समाचार पत्रों में इससे संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर दीया को इस संबंध में पता चला।
उन्होंने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "मैं कानून का पालन करने वाली नागरिक हूं और यह राशि इतनी नहीं थी कि मैं कोशिश करूं और बिल चुका न पाऊं। ऐसा भूल से हुआ और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

दीया के वकील गौतम महमूद के मुताबिक उन्हें जल आपूर्ति लाइन की जानकारी नहीं थी। अब जब मामला उनके समक्ष लाया गया है तो वह दो दिन के अंदर बिलों का भुगतान कर देंगी।
उन्होंने कहा, "हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूडब्ल्यूएसबी) को भूलवश भुगतान नहीं किया जा सका। नल का कनेक्शन काफी समय पहले लिया गया था और दीया को इसकी जानकारी नहीं थी।"
उन्होंने कहा कि दीया को इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन अब वह 24 घंटे के अंदर बिल चुका देंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











