राइटर कनिका के साथ पति के अफेयर पर भड़की 'दीया मिर्जा' , बताई शादी टूटने की वजह
Recommended Video
दीया मिर्जा ने बीते दिन इस बात का ऐलान किया कि वह अपने 11 साल रिश्ते को खत्म कर रही हैं। उन्होंने साहिल सांघा से पांच साल पहले शादी की थी। अब दोनों ने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया है। इसके बाद ये खबर आयी कि जजमेंटल है क्या की राइटर कनिका ढिल्लन ने भी अपने पति डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुडी से अलग होने का फैसला लिया है।
इन दोनों खबरों को जोड़कर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साहिल और कनिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस वजह से दीया और साहिल का रिश्ता टूटा है। अब इस रिपोर्ट पर दीया मिर्जा के साथ कनिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस पूरे मामले पर दीया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बैक टू बैक ट्टीट करते हुए ये साफ कर दिया है कि उनकी शादी टूटने के पीछे की वजह कोई तीसरी महिला नहीं है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया है कि उनके पति का किसी के साथ भी अफेयर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











