11 साल की रिलेशनशिप के बाद- एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने किया तलाक का ऐलान
अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त खूबसूरती से लोगों के दीवाना बनाने वाली दिया मिर्जा ने अब कुछ ऐसा फैसला किया है जो कि आपको चौका देगा। उन्होने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए ऐलान कर दिया है कि वो अपनी पति को तलाक दे रही हैँ। उनके पति का नाम साहिल संघा है। दिया मिर्जा और साहिल करीब 11 साल से साथ हैं। दिया मिर्जा ने पोस्ट करते हुए कहा कि ये उनकी और साहिल के आपस की बात है,
दोनो अपनी मर्जी से ही अलग हो रहे हैं। उन्होने अपने परिवार और दोस्तों का उनका साथ देने के लिए शुक्रिया अदा भी किया है। दिया मिर्जा और साहिल के रिश्ते की बात करें तो दोनो करीब 11 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में उन्होने 18 अक्टूबर 2014 में शादी की थी।

शादी के बाद दिया मिर्जा काफी कम फिल्मों में नजर आई हैं और बाद में उन्होने दूरी ही बना ली। लेकिन आज उनके इस ऐलान ने धमाका कर दिया है। दिया मिर्जा का रिश्ता उनके पति के साथ काफी शानदार था,
किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि कुछ ऐसा भी हो सकता है। फिलहाल आप देखिए उन्होने इंस्टाग्राम पर क्या लिखते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications