50 की उम्र में इतने फिट कैसे हैं धुरंधर के रहमान डकैत? अक्षय खन्ना ने खुद खोला राज, नहीं खाते इस वक्त कुछ भी..
Akshaye Khanna Daily Routine: फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार करके छा जाने वाले 50 साल के अक्षय खन्ना इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनको पूरी दुनिया में लोग पसंद कर रहे हैं और लगातार धमाकेदार प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं।

कम फीस के चलते फिल्म दृश्यम 3 से वो निकल भी गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के इस पड़ाव में आकर भी अक्षय खन्ना एकदम फिट कैसे नजर आते हैं और किसी भी किरदार में कमाल के क्यों लगते हैं? दरअसल अब उनका लाइफस्टाइल और डाइट प्लान वायरल हो रहा है और कुछ ऐसा सामने आया कि आपको हैरान करने वाला है।
कभी नहीं करते ब्रेक फास्ट
इस बात को लेकर खुलासा खुद अक्षय खन्ना ने किया है। पता चला है कि वो कभी भी नाश्ता नहीं नहीं खाते हैं, किसी तरह का कोई स्नैक्स नहीं लेते हैं और सिर्फ दाल, चावल और शाम की चाय लेते हैं। धुरंधर एक्टर ने अपने डेली रुटीम को लेकर खुलकर बात की और ये लोगों को दंग कर रही है।
इतना ही खाने पीने के बाद वो अपने शरीर को करीह 10 घंटे की नींद देते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम बहुत जरूरी है। अक्षय ज्यादा एक्सरसाइज ने करते बस जिम के बाहर अपने खानपान पर विशेष ध्यान देते हैं।
अक्षय खन्ना को उम्र के इस पड़ाव में आकर सफलता मिली है। कहा जा रहा है कि अब वो जबरदस्त रोल करते दिखेंगे और अपनी फिल्मों के किरदारों पर विशेष नजर रखेंगे। जो नाम और शोहरत एक लीड एक्टर के तौर पर उनको नहीं मिली वो शोहरत एक निगेटिल रोल ने दिलवा दी है। अक्षय खन्ना अब पीछे मुड़कर नहीं देखने वाले हैं। इस फिल्म में भले ही रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं लेकिन लोग अक्षय खन्ना को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











