'मैं पाकिस्तानी नहीं हूं!' धुरंधर में रोल करने के बाद लोग इस एक्टर के भर-भरकर दे रहे गालियां, देनी पड़ी सफाई

Vivek Sinha Dhurandhar role: फिल्मों में कभी-कभी एक्टर ऐसे किरदार निभा जाते हैं कि लोग उन्हें असलियत में भी ऐसा ही समझ लेते हैं। हालांकि, ये एक्टर का टैलेंट ही होता है कि लोग रील और रियल में अंतर करना भूल जाते हैं और ऐसा ही हुआ धुरंधर के एक्टर के साथ, जिन्होंने एक पाकिस्तानी आतंकवादी का रोल निभाया और अब लोग उन्हें वही समझने लगे हैं।

Vivek Sinha Dhurandhar role

बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar: The Revenge में विवेक सिन्हा ने जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया, जो कि फिल्म में एक आतंकवादी है। उनके इस किरदार के कुछ डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। दर्शकों ने इसे असली समझकर ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें तरह-तरह की बातें बोलनी शुरू कर दीं।

विवेक सिन्हा उर्फ जहूर मिस्त्री का मशहूर डायलॉग बनी वजह

फिल्म में जहूर मिस्त्री के किरदार का डायलॉग 'डरपोक हिंदू' वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे असल समझते हुए विवेक पर निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। उनके लुक और एक्टिंग पर गलत-गलत बातें बोल रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें पर्सनली ट्रोल किया, जबकि कुछ ने धमकियों का भी जिक्र किया।

Vivek Sinha Instagram Video: 'मैं पाकिस्तानी नहीं हूं'

इस विवाद के बाद विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने कहा: 'मैं पाकिस्तानी नहीं हूं। मैं भारत के बिजनौर (धामपुर) से हूं और मुंबई में रहता हूं।' विवेक ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि दर्शकों में देशभक्ति की भावना है और उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद किया।

फैंस की मजेदार रिएक्शन और प्यार

वीडियो में विवेक ने एक मजेदार घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक महिला फैन ने उन्हें 'गालियां देने' की बात कही, क्योंकि उनकी एक्टिंग इतनी असरदार थी कि फैंस रिएक्शन देने पर मजबूर हो गए।

Dhurandhar: The Revenge देखें और समझें किरदार की गहराई

विवेक सिन्हा ने फैंस से अपील की कि वे Dhurandhar: The Revenge देखें। उन्होंने कहा कि ज़हूर मिस्त्री सिर्फ एक फिल्मी किरदार है और इसे पर्सनली न लें। उनका मैसेज साफ है: फिल्म और असली जिंदगी अलग हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X