रणवीर सिंह की धुरंधर के टिकटों के दाम सुनकर उड़ेंगे होश, महंगे टिकट, धीमी एडवांस बुकिंग, क्या बनेगी हिट?

Dhurandhar advance booking

Dhurandhar advance booking: रणवीर सिंह की आने वाली एक्शन फिल्म 'धुरंधर' भले ही अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म चर्चा में आ गई। वजह सिर्फ फैंस का उत्साह नहीं, बल्कि टिकटों के आसमान छूते दाम भी हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

महंगे टिकटों ने बढ़ाई चर्चा

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और मुंबई जैसे बड़े शहरों में प्रीमियम सीटों के दाम 2400 रुपये तक पहुंच गए हैं। इतने ऊंचे दामों ने 'धुरंधर' को 2025 की सबसे महंगी टिकट वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है।

एडवांस बुकिंग का हाल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। PVR, Inox और Cinepolis जैसे सिनेमाघरों ने अभी तक 70,000 से ज्यादा टिकटें बेच दी हैं। आंकड़े अच्छे हैं, लेकिन फिल्म के बड़े बजट और भारी प्रचार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे थोड़ा धीमा रिस्पॉन्स मान रहे हैं।

टिकट इतने महंगे क्यों?
इस बार थिएटर्स ने फिल्म पर 'ब्लॉकबस्टर सरचार्ज' लगाया है। यह एडिशनल चार्ज उन फिल्मों पर लगाया जाता है जिनसे भारी कमाई की उम्मीद होती है। मुंबई के PVR Maison, BKC में टिकट की कीमत 2310 रुपये तक। वहीं, दिल्ली-NCR में कई जगह टिकट 2400 रुपये में बिक रहे हैं। जबकि आम फिल्मों के टिकट सिर्फ 250-350 रुपये में मिल जाते हैं।

ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है फिल्म?

पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि 'धुरंधर' साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देगी। लेकिन मौजूदा बुकिंग और कीमतों को देखते हुए अब अनुमान बदला है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, पहले दिन की कमाई 18-20 करोड़ रुपये हो सकती है। कुछ इसे 15 करोड़ रुपये तक सीमित मान रहे हैं। फाइनल कमाई शुक्रवार की स्पॉट बुकिंग पर काफी निर्भर करेगी।

एडवांस बुकिंग की रफ्तार धीमी

बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा तुरंत पार कर लिया था। लेकिन इसके बाद बुकिंग की स्पीड थोड़ी कम हो गई। बुधवार दोपहर 2 बजे तक ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग 2.28 करोड़ रुपये थी और लगभग 50,000 टिकट बिके थे।

धुरंधर का बजट और टिकट रेट

फिल्म का कुल बजट 280 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट तकरीबन 250 करोड़ रुपये है। इस फिल्म की मार्केटिंग और परमिट में 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

दिल्ली-NCR में टिकट रेट:

2D: 350-450 रुपये

IMAX 2D: 470-520 रुपये

प्रीमियम सीटें: 1800-2400 रुपये

ये रेट आम फिल्मों की तुलना में काफी ज्यादा हैं, लेकिन फिल्म की चर्चा इन्हीं वजहों से और बढ़ रही है।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X