परिवार ने बचपन में ही तोड़ा दिल, नशे में पूरी तरह डूब गई थी ये हसीना, आज 3000 करोड़ी फ़िल्म के गानों से मचाया गदर
Jasmine Sandlas Struggle Story: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। 19 मार्च को थिएटर में इस फिल्म को रिलीज किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर अभी तक फिल्म ने 1700 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा चर्चा में बने हैं। लेकिन धुरंधर 2 में जैस्मीन सैंडलस ने कई सारे गाने गाए और सभी चार्टबस्टर रहे।

जैस्मीन सैंडलस ने धुरंधर फिल्म में अपने गानों से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शरारत से लेकर जाइये सजना जैसे गाने भी काफी पसंद किए गए हैं। इन गानों के चलते उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की और सोशल मीडिया पर उनकी खूब रील्स भी बन रही है। लेकिन जैस्मिन का जीवन उनके गानों की तरह इतना अच्छा नहीं रहा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में जैस्मीन सैंडलस ने रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में एक ऐसा वक्त आया था जब वह नशे का शिकार हो गई थी। उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया था और खुद को नशे में डुबो लिया था। लेकिन जैस्मिन ने अपने उन फसलों पर अफसोस जाहिर करते हुए बताया कि अब उनको अपने कुछ फैसलों पर पछतावा होता है।
पुराने दिनों को याद करते हुए जैस्मिन ने अपने कुछ गलतियों को बचपन की परवरिश और अपने अंदर के खालीपन से जोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल लाइफ में लोकप्रियता मिलने के बावजूद भी उनकी निजी जिंदगी में काफी स्ट्रगल रहा। वह अंदर से बहुत ही खालीपन महसूस करती थी और पूरी जिंदगी वह अपने घर की तलाश में भटकती रही।
जैस्मीन सैंडलस इस पर बात करते हुए कहती हैं कि "मैंने बहुत स्ट्रगल किया है। मुझे ऐसा लगता है की बचपन में मैंने अपनी जिंदगी के कुछ ऐसे पल देखे हैं जहां पर खुद को समझाना पड़ा। वह सफर इतना आसान नहीं था। जिंदगी में बहुत कुछ होता है। माता-पिता के लिए और बच्चों के लिए भी बहुत होता है। हमें गाइडेंस और प्यार चाहिए होता है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ में इतने ज्यादा स्ट्रिक्ट क्यों हो जाते हैं।"
जैस्मिन कहती है कि "जब भी जिंदगी में मुश्किलें आती है तो हर एक इंसान सहारा चाहता है। मुझे उन दो से तीन सालों की बातों पर आज भी पछतावा होता है। जब मैं शराब पिया करती थी। तब बहुत कुछ एक साथ में हो रहा था। एक तरफ तो मैं फेमस होती जा रही थी और वहीं दूसरी तरफ बहुत कुछ महसूस भी कर रही थी। परिवार भी बिखर गया था और मेरे पिता भी नहीं थे। मैं जरूर से ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया और मुझे इसका पछतावा भी है। लेकिन तब यह मेरे लिए बहुत जरूरी भी था।"
इसके आगे जैस्मिन बताती है की बचपन के जख्म आज भी उनके रिश्तों और अपनापन महसूस करने के तरीकों को भी प्रभावित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे बचपन में कई बार दिल टूटने का भी एहसास हो चुका है। मेरे माता-पिता ने कई बार मेरा दिल तोड़ दिया था और इसी वजह से मन में मेरे थोड़ी सी नाराजगी भी है।"
जैस्मिन ने आगे बताया कि "मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। लेकिन जब एक बच्चे का दिल टूट जाता है तो वह हमेशा के लिए टूट ही जाता है। जब आपके पास में भाकर जाने के लिए कोई भी सेफ प्लेस नहीं होती है तो आप हर एक चीज में घर ढूंढने लग जाते हो। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में यही किया है बस घर की तलाश में भटकती रही हूं।"
अगर हम जैस्मिन सैंडल्स की बात करें तो उनका जन्म जालंधर में हुआ था और उनकी परवरिश अमेरिका में हुई थी। उन्हें सिंगर के तौर पर पहला बड़ा मौका सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म किस से मिला था। फिल्म में उनका हनी सिंह के साथ में जो मैनू यार ना मिले गाना था। इस गाने के चलते वह लोगों के बीच काफी फेमस भी हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications