रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अगले साल इस महीने बदला लेने आएगा हमजा

Dhurandhar 2 Release Date: फिल्म 'धुरंधर' अपनी रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में थी। कभी इसकी तारीफें हो रही थीं तो कभी इसे लेकर विवाद भी। रणवीर सिंह के लीड रोल वाली और आदित्य धर की डायरेक्टेड यह फिल्म आज (5 दिसंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक होने के बावजूद, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स-दोनों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। फिल्म की रिलीज से कुछ घंटे पहले ही यामी गौतम ने हिंट दिया था कि 'धुरंधर 2' भी जल्द आ सकती है।
अब फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन ने इस बात की लगभग पुष्टि कर दी है कि सीक्वल बन रहा है और दर्शकों को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकारों वाली यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है।
किस घटना पर बनी है 'धुरंधर'?
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान की असली इंटेलिजेंस कहानियों से इंस्पायर्ड है। यह 1999 में हुए IC-814 विमान अपहरण और 2001 में हुए संसद हमले के बैकग्राउंड पर आधारित है। रिलीज से पहले चर्चा थी कि फिल्म को दो हिस्सों में बांटा गया है। और अब, पोस्ट-क्रेडिट सीन ने साफ कर दिया है-'धुरंधर 2' बनने जा रही है।
'धुरंधर 2' कब आएगी?
सीक्वल की रिलीज डेट भी तय कर दी गई है। 'धुरंधर 2', ईद 2026 पर, यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला दो बड़ी फिल्मों से होगा- यश की 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' और अजय देवगन की 'Dhamaal 4'।
क्या रणवीर सिंह फिर दिखाई देंगे?
फिल्म का अंत एक दमदार लाइन के साथ होता है- 'ये नया हिंदुस्तान है...' और इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर दिखाई देता है- 'Revenge' (बदला)। यह साफ इशारा है कि कहानी आगे भी जारी रहेगी। सीक्वल में और भी बड़े मिशन, बदले की लड़ाई और अधूरा सफर दिखाया जाएगा।
क्योंकि रणवीर सिंह का किरदार पहली फिल्म में जिंदा बच जाता है, इसलिए उनके लौटने की पूरी उम्मीद है। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications










