..................... Dhurandhar name in exam, Hamza Ali, Rehman Dakat and Uzair Baloch appear in the accounts paper - Hindi Filmibeat

परीक्षा में भी Dhurandhar का जलवा, अकाउंट्स के पेपर में दिखे हमजा अली, रहमान डकैत और उजैर बलोच..

Dhurandhar in Exam: धुरंधर के बाद धुरंधर 2 को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है और हर जगह बस धुरंधर की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर अच्छाई या बुराई हो रही है लेकिन कोई ऐसा नहीं है जो इसको लेकर बात ना कर रहा हो।

Dhurandhar

लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में तो खुद निर्देशक आदित्य धर ने भी नहीं सोचा होगा। पता चला है कि धुरंधर का क्रेज अब क्लासरूम तक पहुंच चुका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस वक्त अकाउंट्स का एक पेपर वायरल हो रहा है जिसमें परीक्षा के दौरान प्रश्न को धुरंधर से लिया गया है।

इस पेपर को देखकर स्टूडेंट्स हैरान हैं और साथ साथ खुश भी हो रहे हैं कि पेपर सेट करने वाला शख्स भी धुरंधर का फैन निकला है।

Dhurandhar Question in Exam: एकाउंट्स की परीक्षा में धुरंधर सवाल

इस सवाल की बात करें तो ये काफी हैरान करने वाला है। सवाल है कि.. ''हमजा अली, रहमान डकैत और उजैर बलोच पार्टनर हैं और वो 2:2:1 के रेसियो से फिल्म का प्रॉफिट आपस में बटते हैं। बैलेंस नीचे दी गई है।'' जाहिर इस सवाल के सामने आते ही स्टूडेंट्स पहले हैरान हुए होंगे और बाद में जवाब लिखा होगा। हालांकि इस फिल्म का जलवा सिर्फ परीक्षा में ही नहीं देखने को मिला है बल्कि सोशल मीडिया पर ढेरों मीम्स, वायरल रील्स और ऑनलाइन ट्रेंड्स भी सामने आ रहे हैं। लोग फिल्म देखने के लिए बेताब हैं और कमाई के कई रिकॉर्ड्स ये फिल्म तोड़ रही है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं।

Dhurandhar 2 Budget: कितने पैसों में बनी है धुरंधर 2?

रणवीर सिंह की इस फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। खबरें हैं कि इस फिल्म को बनाने में 400 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और ये काफी बड़ी रकम है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 8 ही दिनों में जवान, कल्कि और छावा जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है।

Read more about: dhurandhar dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X