रणवीर सिंह की 'धुरंधर' रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी साइट्स पर पहुंची, लाखों लोग फ्री में कर रहे डाउनलोड!

Dhurandhar movie leak

Dhurandhar movie leak: साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। लेकिन फिल्म की सफलता के बीच एक ऐसी खबर भी सामने आई है जिसने मेकर्स की खुशी कम कर दी, फिल्म इंटरनेट पर लीक कर दी गई है।

लोग फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं 'धुरंधर'

रणवीर सिंह की यह एक्शन से भरपूर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। लेकिन रिलीज के कुछ दिनों बाद यह कई पायरेसी वेबसाइटों पर फुल HD प्रिंट में अवेलेबल हो गई। Filmyzilla, MovieRulz, TamilRockers, Telegram जैसी साइट्स पर 240p से लेकर 1080p तक की क्वालिटी में मिल रही है।

कई लोग इसे थिएटर में देखने की बजाय फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं, जिससे फिल्म की कमाई पर सीधा असर पड़ता दिख रहा है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पायरेटेड मूवी देखना गैरकानूनी है और अगर आप खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

सरकार की सख्ती के बावजूद पायरेसी का खतरा बरकरार

डिजिटल पायरेसी रोकने के लिए सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्में लगातार ऑनलाइन चोरी की जा रही हैं। भारत के फिल्ममेकर कई सालों से इस समस्या से परेशान हैं।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

'धुरंधर' की कहानी इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) की एक खतरनाक मिशन पर आधारित है, जिसमें वह पाकिस्तान में मौजूद एक बड़े आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करते हैं। फिल्म में बड़े कलाकार शामिल हैं- रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल। ये फिल्म जुलाई 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच थाईलैंड, मुंबई, पंजाब और लद्दाख में शूट की गई है। फिल्म की लंबाई 214 मिनट है, जो इसे भारत की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल करती है।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X