रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' के लिए चार्ज किए 50 करोड़? बाकी के एक्टर की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Dhurandhar cast fees

Dhurandhar cast fees: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है। शानदार स्टारकास्ट और बड़ी बजट वाली इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही खूब चर्चा है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह मूवी 5 दिसंबर को थिएटर्स में आएगी।

रणवीर के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन भी अहम रोल निभा रहे हैं। आइए एक नजर स्टारकास्ट की फीस पर डालते हैं-

रणवीर सिंह की फीस

फिल्म में लीड रोल कर रहे रणवीर सिंह अपने नए, दमदार लुक की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 से 50 करोड़ रुपये लिए हैं। इस तरह वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हैं।

आर. माधवन की फीस

आर. माधवन को फिल्म में एक मजबूत रोल मिला है और उन्होंने इसके लिए करीब 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वह हाल ही में 'दे दे प्यार दे 2' में भी नजर आए, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।

संजय दत्त की फीस

संजय दत्त अपनी स्टार पावर के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने लगभग 10 करोड़ रुपये लिए हैं, जो माधवन से ज्यादा है।

अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की फीस

अक्षय खन्ना ने इस फिल्म के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं अर्जुन रामपाल लगभग 1 करोड़ रुपये में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं।

सारा अर्जुन की फीस

सारा अर्जुन भी कहानी में एक अहम रोल निभा रही हैं और उन्हें लगभग 1 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म

खबरों के मुताबिक, धुरंधर दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट 5 दिसंबर को आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh r madhavan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X