धुरंधर के बैन को लेकर फिल्म प्रोड्यूसर्स ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- 'प्रधानमंत्री जी जाकर बात करें और...

Ranveer Singh Dhurandhar controversy: भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। एसोसिएशन ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में इस फिल्म पर लगे बैन को हटवाने के लिए सरकार से दखल देने का अनुरोध किया है।

Dhurandhar

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे देशों में रिलीज नहीं हो पाई है।

बैन को बताया गलत

IMPPA का कहना है कि फिल्म पर लगाया गया बैन पूरी तरह से एकतरफा और गैरजरूरी है। संगठन के अनुसार, 'धुरंधर' को भारत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिलने के बाद रिलीज किया गया था। इसके बावजूद विदेशों में रोक लगना फिल्ममेकर्स की अभिव्यक्ति की आजादी को सीमित करने जैसा है, खासकर तब जब यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में गिनी जा रही है।

सरकार से हस्तक्षेप की अपील

अपने लेटर में IMPPA ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे को संबंधित देशों के सामने उठाए। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट के ये देश भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते रखते हैं और कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रेगुलर बिजनेस होता है। ऐसे में बातचीत के जरिए इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।

CBFC से मिली थी रिलीज की परमिशन

'धुरंधर' को दिसंबर में रिलीज से पहले CBFC की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया था। इसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में आई और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन

फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1230 करोड़ की कमाई की है और यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। भारत में यह 800 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

स्टारकास्ट और फ्रेंचाइजी प्लान

'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम रोल में नजर आते हैं। फिल्म को दो पार्ट्स में बनाने की प्लानिंग है और इसका अगला पार्ट ईद 2026 पर रिलीज होने की उम्मीद है।

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X