51 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन को किस करने पर ट्रोल हुए राकेश बेदी, एक्टर ने दी सफाई, कहा- मैं बुजुर्ग...

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और इस फिल्म के सभी किरदार जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना के अलावा एक्टर राकेश बेदी भी चर्चाओं में आ गए हैं, लेकिन वह अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि एक विवाद की वजह से। दरअसल फिल्म के एक ट्रेलर लॉन्च का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग राकेश बेदी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला।

Rakesh Bedi

51 साल छोटी सारा को किस करने पर हुए ट्रोल

बता दें कि फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन फिल्म में उनकी बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म की वाहवाही के बीच एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता है जिसमें देखा जा सकता है कि 71 साल के राकेश बेदी 51 साल छोटी सारा अर्जुन को किस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस क्लिप को देखने के बाद लोग उनपर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं खुद की हो रही इतनी ट्रोलिंग के देख अब राकेश बेदी ने चुप्पी तोड़ी है।

मैं एक बुजुर्ग आदमी हूं...

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए राकेश बेदी ने कहा कि- सारा मेरी उम्र से आधी से भी कम है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी हम एक दूसरे के गले लगते थे। जैसे कि एक बेटी अपने पिता को गले लगाती है। हमारा रिश्ता बहुत ही अच्छा है। जैसे स्क्रीन पर दिख रहा है, लेकिन लोग इसमें स्नेह नहीं देख रहे हैं। वह बस एक बुजुर्ग आदमी का बेटी के लिए स्नेह था। देखने वालों की आंखों में गड़बड़ है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। बिना किसी बात का मुद्दा बनाया जा रहा है। मैं लोगों को सफाई नहीं दे रहा हूं। मेरे काम बोलता है और मेरे काम ने लोगों का दिल छुआ है।

क्या है इस वीडियो में...

बता दें कि जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जैसे ही सारा अर्जुन आती हैं। राकेश बेदी सारा को कंधे पर किस करते दिखते हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बन गया। वहीं अब एक्टर ने सफाई पेश कर लोगों की बेलती बंद की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X