नौकरानी से रेप के आरोप में धुरंधर एक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 10 साल तक बनाए संबंध!
Dhurandhar Actor Rape Allegation: धुरंधर फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर जो बवाल काटा है वो किसी से छिपा नहीं है। इस फिल्म एक एक्टर को लेकर एक ऐसा केस सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। खबर है कि एक 41 वर्षीय महिला ने रेप जैसे गंभीर मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

ये मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन का है। बता दें कि ये महिला अभिनेता के घर में नौकरानी थी और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। अभिनेता का नाम नदीम खान है और फिल्म धुरंधर में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हुए थे।
शादी का वादा कर किया इंकार
महिला ने शिकायत करते हुए खुलासा किया है कि करीब 10 साल से नदीम खान के घर में वो काम कर रही है। नदीम खान ने शादी का वादा करके उससे साथ संबंध बनाए हैं। ये सिलसिला कई साल चला लेकिन जब शादी करने की बाद कही गई तो वो मुकर गया।
अब इस पूरे मामले पुलिस कार्यवाही करते हुए शिकायत के आधार पर आरोपी अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि आरोपों को लेकर जांच की जा रही है और पुष्टि होते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। पीड़िता ने बताया कि 10 साल से ये कथित यौन संबंध उसके घर और वर्सोवा में खान के आवास दोनों जगह हुए। देखने वाली बात होगी कि अभिनेता को लेकर किस तरह की कार्यवाही होती है।
पहले भी आए हैं ऐसे मामले
फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने चेहरों के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है। पहले भी कुछ ऐसे अभिनेता रहे हैं जिनके ऊपर घर में काम करने वाली महिलाओं ने इस तरह के केस दर्ज करवाए हैं। फिल्म धुरंधर के बाद नदीम खान का अच्छा वक्त शुरु हुआ था लेकिन किसको पता था कि कुछ ही दिनों में इस तरह के गंभीर आरोप में फंसने वाले हैं। धुरंधर


Click it and Unblock the Notifications











