80 के दशक में बनती Dhurandhar तो कैसे लगते सितारे, 'रहमान डकैत' के लुक में विनोद खन्ना ने काटा बवाल

80s Dhurandhar Casting: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होकर जो बवाल काटा है वो किसी से छिपा नहीं है। इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह जरूर नजर आए हैं लेकिन रहमान डकैत के किरदार ने महफिल लूट ली है।

Dhurandhar

अब एआई की मदद से कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने कर देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा। अगर धुरंधर 80 के दशक में बनती तो कौन सा सितारा कौन सा किरदार निभाता नजर आता?

अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो इस आर्टिकल में तस्वीर सहित आपको सबकुछ मिलने वाला है। mr.hellrocker नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इन तस्वीरों को साझा किया है जो कि वायरल हो रही हैं।

कौन सितारा निभाता ये किरदार?

वायरल हो रहीं तस्वीरें रणवीर सिंह यानि हमजा अली मजहरी के लुक में अमिताभ बच्चन को दिखाया गया है और वो काफी शानदार लग रहे हैं। रहमान डकैत के लुक में अक्षय खन्ना के पिता और बेहतरीन अभिनेता विनोद खन्ना नजर आ रहे हैं। यलीना के किरदार में श्रीदेवी ने कहर ढा दिया है और ऐसा लग रहा है कि ये किरदार उनके लिए ही बना है। अमरीश पुरी बने हैं एसपी असलम और जैकी श्रॉफ मेजर इकबाल के रूप में जबरदस्त लग रहे हैं। ऋषि कपूर हैं उजैर, परेश रावल हैं अजय सान्याल और परवीन बाबी उलफत के किरदार में कहर ढा रही हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं लोग हैरान हैं और तस्वीर बनाने वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''परफेक्ट कास्टिंग है।'' एक ने लिखा, ''जबरदस्त लुक।'' एक ने लिखा, ''यह शानदार कास्टिंग है। मैं श्रीदेवी जी की जगह रेखा जी को कास्ट करता।'' एक ने लिखा, ''इधर भी विनोद खाना बेहतर लग रहे अमिताभ बच्चन से।'' एक ने लिखा, ''क्या शानदार क्रिएटिविटी है।''

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X