Dhurandhar 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट! उजैर ब्लूच के इंटेंस लुक ने फैन्स के बीच मचाई हलचल
Dhurandhar 3: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने इस समय बॉलीवुड में तूफान खड़ा किया हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और देश से लेकर विदेश में भी लोगों को दीवाना बना रही है। लेकिन इसी बीच लोगों के मन में सवाल आया कि क्या धुरंधर 3 भी आएगी?

धुरंधर 2 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
धुरंधर और धुरंधर 2 की कामयाबी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी पूरी तरीके से हिला कर रख दिया। हर कोई फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की और आदित्य धर के निर्देशन की जमकर तारीफ करता हुआ नजर आया। बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
बताया जा रहा है कि आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकारों के सपोर्ट के बाद में फिल्म और भी ज्यादा चर्चा में आई। लेकिन अब धुरंधर 2 की इतनी बड़ी कामयाबी के बाद में बताया जा रहा है कि इसकी अगली फ्रेंचाइजी भी आएगी।
धुरंधर 3 का टीज़र वायरल?
लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसको धुरंधर 3 का टीजर भी बताया जा रहा है। इसमें उजैर ब्लूच वह एक बहुत ही इंटेंस और खतरनाक अवतार में देखा जा सकता है और इसके बैकग्राउंड में धुरंधर का गाना भी बजता हुआ सुनाई देता है। इससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म का तीसरा भाग आने वाला है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच में हलचल मचा दी है। उजैर ब्लूच के इस नए रूप को देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और आने वाली कहानी को लेकर नई-नई अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अभी तक फिल्म के तीसरे भाग को लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications