धुरंधर VS टॉक्सिक: Book My show पर किस फिल्म का बजा डंका ? फैन्स की पसंद ने सबको चौंकाया
Dhurandhar 2 vs Toxic: धुरंधर 2 और यश की फिल्म जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई है। हर किसी की जुबान पर इन फिल्मों का नाम है। पहले फिल्म की रिलीज डेट क्लैश हो रही थी वहीं अब दोनों ही फिल्में अलग-अलग रिलीज हो रही हैं। फिल्म अब बुक माय शो पर भी जलवा दिखा रही है। चलिए जानते हैं कि किस फिल्म को लेकर फैन्स हो रहे हैं ज्यादा क्रेजी।

हटी टॉक्सिक की रिलीज डेट
फिल्म इंडस्ट्री में इन दो फिल्मों को लेकर चर्चा काफी तेज है। साल 2026 में इन दो फिल्मों को लेकर क्रेज काफी बढ़ा हुआ है। पहली तो है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और दूसरी है यश की फिल्म टॉक्सिक। बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट अब पोस्टपोन हो चुकी है अब यश की फिल्म 4 जून को रिलीज होने जा रही है। टॉक्सिक की रिलीज बदलने के बाद फिलहाल तो फैन्स काफी खुश हैं।
कितना है दोनों फिल्म का इंट्रेस्ट
दोनों ही फिल्मों को लेकर बज सोशल मीडिया पर बना हुआ है ऐसे में फैन्स ने अपना इंट्रेस्ट बुक माय शो पर दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि 5 मार्च को सुबह 11 बजे तक धुरंधर द रिवेंज का डेटा 244K+ था। यानी कि लगभग 2.45 लाख। वहीं क्या आप जानते हैं कि टॉक्सिक का डेटा कितना रहा होगा ?
धुरंधर 2 या टॉक्सिक कौन है आगे
इंटरनेट पर दोनों ही फिल्मों के फैन्स को लेकर जबरदस्त टकरार बनी हुई है। ऐसे में धुरंधर 2 के फैन्स का कहना है कि टॉक्सिक के मेकर्स ने डरकर रिलीज डेट बदली। वहीं यश के फैन्स अपना जवाब बुक माय शो पर दे रहे हैं। टॉक्सिक के सपोर्टर्स ने अपना बुक माय शो पर इंट्रेस्ट दिखाना शुरू कर दिया है। जहां धुरंधर द रिवेंज के 245K वहीं टॉक्सिक फिल्म के 476k यानी कि 4.76 लाख हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस डेटा में रजिस्ट्रेशन के समय काफी अंतर देखने को मिलता है। पेज पर फिलहाल तो रजिस्ट्रेशन की डेट सामने नहीं आई है।
क्या होता है इंट्रेस्ट
बुक माय शो पर इंट्रेस्ट का मतलब टिकट खरीदने के इच्छुक लोगों का माना जाता है, लेकिन बता दें कि यह इंट्रेस्ट टिकट में कन्वर्ट नहीं होता है। यह इंट्रेस्ट रिलीज डेट के पास आते-आते काफी बढ़ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











