Dhurandhar 2 Teaser: लियारी को रणवीर सिंह ने बना दिया कब्रिस्तान, 1:12 मिनट के टीजर मे मार काट से दहल उठे लोग

Dhurandhar 2 The Revenge Teaser Release: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार दर्शकों को बड़ी सौगात मिल गई है। धुरंधर की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद मेकर्स ने इसकी सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का मोस्ट अवेटिड टीजर रिलीज़ कर दिया है।

Dhurandhar 2 Teaser

टीज़र में रणवीर सिंह एक बार फिर बेहद खौफनाक और ताकतवर अवतार में नज़र आ रहे हैं। लियारी की सड़कों पर उनका आतंक साफ दिखाई देता है। बिना ज्यादा डायलॉग के, सिर्फ दमदार विज़ुअल्स और सख्त अंदाज़ से रणवीर हर सीन में छा जाते हैं।

यहां देखिए Dhurandhar 2: The Revenge का टीजर

बेरहम हुए रणवीर सिंह

टीज़र देखने के बाद साफ है कि इस बार रणवीर का किरदार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और बेरहम होने वाला है। अंधेरा माहौल, तेज़ एक्शन और बदले की कहानी फिल्म को और ज्यादा इंटेंस बना देती है।

टीजर से पहले रिलीज हुआ था पोस्टर

टीज़र रिलीज़ से पहले फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया था, जिसे रणवीर सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। पोस्टर को खूनी लुक देने के लिए उसमें लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो फिल्म के बदले और हिंसा के थीम को दिखाता है।

पोस्टर में रणवीर बारिश में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखों में गुस्सा है और चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं। पीछे दीवार पर खून जैसे लाल रंग में लिखा "THE REVENGE" फिल्म की कहानी की झलक देता है।

Dhurandhar 2 Teaser रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस अब फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X