Dhurandhar 2 के फैंस के लिए बड़ी खबर! Netflix को बड़ा झटका, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Dhurandhar 2 Streaming Platform: धुरंधर ने बीते समय में खुद को एक बड़ी और सफल फिल्म के तौर पर साबित किया। दमदार कहानी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से इस फिल्म ने दर्शकों का खूब प्यार पाया।

Dhurandhar 2 Streaming Platform

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे फैंस के बीच खास पहचान बना ली और आज इसे एक कल्ट फिल्म माना जाता है।

धुरंधर 2: द रिवेंज से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें

पहले पार्ट की कामयाबी के बाद अब मेकर्स लेकर आ रहे हैं इसका सीक्वल 'धुरंधर 2', जिसका नाम है 'धुरंधर: द रिवेंज'। इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़े स्केल पर दिखाई जाएगी। ज्यादा एक्शन, हाई-वोल्टेज ड्रामा और मजबूत टकराव इस फिल्म की खास पहचान होने वाले हैं। चूंकि इसे फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट बताया जा रहा है, इसलिए दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

'धुरंधर' की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। टीजर में फिल्म की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा डार्क और सीरियस नजर आती है, जो आने वाले बड़ी लड़ाई की झलक देती है।

रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार

टीजर में रणवीर सिंह एक बार फिर बेहद दमदार और आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्हें लियारी की सड़कों पर एक्शन करते हुए दिखाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म में इस बार जंग और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

इस बार पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

इस बार फिल्म की रिलीज स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव किया गया है। जहां धुरंधर सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, वहीं धुरंधर 2 अब हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम, कुल पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर और ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है।

आदित्य धर की वापसी

फिल्म को एक बार फिर आदित्य धर ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं इसके प्रोड्यूसर हैं आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर। मेकर्स वही टीम वापस ला रहे हैं, जिसने पहले पार्ट को खास बनाया था।

पहले पार्ट की कहानी

धुरंधर के पहले पार्ट में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक सीक्रेटिव काउंटर-टेररिज्म मिशन पर आधारित थी, जिसमें एक भारतीय खुफिया एजेंट कराची में अंडरकवर जाकर देश की सुरक्षा पर मंडरा रहे बड़े खतरे को खत्म करने की कोशिश करता है।

धुरंधर 2 की कहानी

सीक्वल में कहानी आगे बढ़ती है और फोकस रहता है हमजा अली मझारी पर, जो एक भारतीय अंडरकवर एजेंट है और पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है। इस बार मिशन ज्यादा खतरनाक और दांव कहीं ज्यादा बड़े नजर आते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर यश की 'Toxic' से होगी टक्कर

'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि इसकी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत यश की फिल्म 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' से होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

19 मार्च की रिलीज डेट क्यों है खास

19 मार्च को रिलीज होने जा रही धुरंधर 2 को लेकर ट्रेड और दर्शकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं। यह डेट बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

'धुरंधर 2' का बदला OTT प्लेटफॉर्म

थिएटर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। पहले फिल्म का म्यूजिक लेबल सारेगामा से बदलकर टी-सीरीज़ कर दिया गया। अब फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

Netflix नहीं, Jio Hotstar पर होगी स्ट्रीमिंग

जहां धुरंधर पहले Netflix पर रिलीज हुई थी, वहीं 'धुरंधर 2' के सभी भाषाओं के OTT राइट्स इस बार Jio Hotstar ने खरीद लिए हैं। इस खबर की पुष्टि फिल्म के दमदार फर्स्ट-लुक पोस्टर के साथ की गई।

टीवी पर कहां और कब देख पाएंगे फिल्म

फिल्म के सैटेलाइट राइट्स स्टार ग्रुप के पास हैं। थिएटर रन के बाद फिल्म का हिंदी वर्जन Star Gold पर दिखाया जाएगा, जबकि तेलुगु वर्जन Star Maa पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X