रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 के सेट से लीक हो गया धमाकेदार सीन, संजय दत्त का अंदाज कर देगा हैरान

Dhurandhar 2 Scene Leaked: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ा धमाका किया था। साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनकर सामने आई थी। लेकिन अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार लोगों को काफी बेसब्री से है।

Dhurandhar 2

जी हां, धुरंधर 2 रिलीज होगी और इसके पहले ही इस फिल्म का एक तगड़ा एक्शन सीन लीक हो गया है। जी हां, धुरंधर 2 की शूटिंग सेट से किसी ने संजय दत्त जिन्होने एसपी असलम का किरदार निभाया है उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी मेकर्स इस चीज पर लगाम नहीं लगा पाए।

कैसा है सीन?

इस लीक सीन में आप देखेंगे कि सफेद कुर्ते पैजामें एसपी असलम एक एंबुलेंस के सामने नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर तमाम पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक बंदूक है और वो किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। जी हां, एंबुलेंस के सामने किसी से बहस करते और उनपर भडकते हुए संजय दत्त नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि संजय दत्त का रोल इस पार्ट में और भी कमाल का होने वाला है। पहली फिल्म में अक्षय खन्ना ने जमकर लाइमलाइट बटोरी थी और उनके एक वायरल सॉन्ग ने लोगों को दीवाना बना दिया था। धुरंधर 2 को लेकर इंतजार है और ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''धुरंधर 2 अच्छी होगी।'' एक ने लिखा, ''हमजा और उजैर बलोच।'' एक ने लिखा, ''लगता है पार्ट 2 के लिए भी ड्राइंग बनानी पड़ेगी।'' एक ने लिखा, ''उजैर बलोच अभी जिंदा हैं असल जिंदगी में तो वो तो नहीं होगा।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X