..................... Dhurandhar 2 received legal notice form Sikh community before release, know more detail - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' मिल गया लीगल नोटिस, जानें क्या है मामला...

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई धुरंधर 2 देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है, लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोग हैं जिन्हें धुरंधर 2 के कुछ सीन्स से परेशानी है जिस वजह से फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के मेकर के साथ ही एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया गया है।

Dhurandhar 2

फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर को मिला लीगल नोटिस

यह लीगल नोटिस सिख समुदाय की ओर से जारी करवाया गया है जिसमें उनका कहना है कि सिख समुदाय में तम्बाकू और स्मोकिंग का सेवन करने पर सख्त मनाही है। यह उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है। फिल्म में इस तरह से सीन्स दिखाकर उनके धर्म का अपमान किया जा रहा है। सिख समुदाय को ठेस पहुंचाया जा रहा है। शिकायतकर्ता विकी थॉमस सिंह ने सिख किरदार में किए जाने वाले धूम्रपान वाले सभी सीन्स को हटाने की मांग की है। सिर्फ फिल्म से ही नहीं बल्कि सभी ट्रेलर और पोस्टर्स से भी इन तरह के दृश्य को हटाया जाए। इसके अलावा मेकर्स को सिख समुदाय से माफी मांगने की बात भी कही है।

रिलीज से पहले ही धुआंधार कमा रही है फिल्म

हालांकि इस विरोध के बाद अभी तक मेकर्स या फिर एक्टर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन देखना होगा कि फिल्म की रिलीज पर इसका असर पड़ेगा या नहीं। फिलहाल तो आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है जबकि पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखा जाएगा। एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू से फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर रही है। अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X