..................... Dhurandhar 2: Ranveer Singh's film in trouble, Aditya Dhar's production company blacklisted by BMC - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2: मुसीबत में रणवीर सिंह की फिल्म, आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट

Dhurandhar 2 BMC Controversy: धुरंधर 2 का इंतजार तो काफी बेसब्री से लोग कर रहे हैं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि फिल्म मुसीबत में फंस गई है। दरअसल डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज पर संकट आ गया क्योंकि बीएमसी ने इसको ब्लैक लिस्ट कर दिया।

Dhurandhar 2

इसका कारण सिर्फ इतना है कि बृहन्मुंबई नगर निगम का आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के उल्लंघन कई बार किए गए हैं। साथ ही ये भी कहा गया है कि शूटिंग के लिए अब ये प्रोडक्शन हाउस स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से परमिशन नहीं ले पाएगा।

कोमल पोखरियाल और नासिर खान नाम के दो लोगों ने इसको लेकर आवेदन किया था लेकिन प्रोडक्शन हाउस को फिलहाल स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस पर आरोप हैं कि उन लोगों ने फिल्म की शूटिंग टैरेस पर की और दो जनरेटर का इस्तेमाल भी किया। हालांकि BMC ने इस इमारत की टेरेस पर शूटिंग दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी थी। ऐसे करने की वजह से प्रोडक्शन हाउस को 1 लाख जुर्माना और 25,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की मांग की गई है। खबरें हैं कि बीएमसी से 7-8 फरवरी के लिए शूटिंग करने की अनुमति मांगी गई थी और 30 जनवरी को भी परमिशन मिली थी। अधिकारियों की मानें तो यहां शूटिंग करन की अनुमति देते हुए प्रोडक्शन हाउस को पटाखे और ज्वलनशील चीजों के इस्तेमाल के लिए मना किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

फिलहाल आवेदकों का कहना है कि वो अब इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि ये ब्लैकलिस्ट हटता है या नहीं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। पहली फिल्म ने रिलीज होकर बवाल काटा था और देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अब कब तक पूरी होती है।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X