Dhurandhar 2 के इस सीन को लेकर खड़ा हुआ विवाद, शिवसेना नेता ने बोले- सबके सामने माफी मांगनी होगी...

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म अपनी कमाई के साथ-साथ अपने कंटेंट के लिए भी जानी जा रही है। फिल्म के कंटेंट को लेकर जमकर विरोध भी चल रहा है। बता दें कि फिल्म संवेदनशील मुद्दे पर बनी है जिस वजह से कई खाड़ी देशों में फिल्म बैन है। फिलहाल तो फिल्म को लेकर एक नया विवाद शुरू हुआ है। यह विवाद अब आर माधवन को लेकर खड़ा हुआ है।

Dhurandhar 2

आर माधवन के इस सीन को देख नाराज हुए शिवसेना के नेता

दरअसल फिल्म में एक सीन पर गुरबाणी के आपमान का आरोप आर माधवन पर लग रहा है। इस सीन को देखने के बाद शिवसेना नेता गुरजोत सिंह कीर ने सीन की कड़ी निंदा की। इतना ही नहीं इस सीन पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने फिल्म के मेकर से सार्वजनिक माफी मांगने तक को कह दिया है।

क्या है इस सीन में

दरअसल आरोप यह है कि फिल्म में पवित्र गुरबाणी का कथित अपमान किया गया है। यह देखते ही शिवसेना नेता गुरजोत सिंह कीर ने इस सीन पर आपत्ति जताई है।

क्या है इस सीन में

दरअसल फिल्म में एक सीन दिखाया जाता है जिसमें आर माधवन गुरबाणी का उच्चारण करते हैं, लेकिन उनके हाथ में इसी दौरान सिगरेट होती है। इसे देखने के बाद सिख समुदाय के लोगों में गुस्सा पनप उठा है। लोगों का कहना है कि यह धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है। इससे उनके धर्म का अपमान हो रहा है।

ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है धुरंधर 2

फिल्म को लगातार किसी ना किसी विवाद का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म को लोग प्रोपोगेंडे फिल्म बता रहे हैं, लेकिन तमाम उंगलियां उठने के बाद भी फिल्म वर्ल्डवाइड 855 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा, लेकिन माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म फिर अपना रंग दिखाएगी, लेकिन जिस हिसाब से फिल्म की कमाई चल रही है माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X