..................... Dhurandhar 2: R Madhavan claims that people from Dubai will travel to India to watch the film - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का जलवा.. दुबई से इसलिए फिल्म देखने भारत आएंगे लोग, आर माधवन का बड़ा दावा

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का इंतजार हो रहा है। पहली फिल्म ने रिलीज होकर जिस तरह का धमाका बॉक्स ऑफिस पर किया था वो कमाल का था। इस फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुईं सारी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

Dhurandhar 2

इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया था क्योंकि फिल्म का प्लॉट पूरी तरह से पाकिस्तान पर आधारित है इसमें ज्यादातक किरदार पाकिस्तानी ही हैं। हालांकि पाइरेसी करके पाकिस्तान में इस फिल्म को इतने बड़े पैमाने पर देखा गया कि पाइरेसी के पिछले सारे रिकॉर्ड्स टूट गए थे।

अब धुरंधर 2 को लेकर आर माधवन ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। उन्होने दावा किया कि है कि लोग कहां कहां से देखने के लिए भारत आ रहे हैं।

आर माधवन ने लिया दुबई का नाम

इस दौरान आर माधवन एक इंटरव्यू पर बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "बेहतरीन कहानी और अच्छे कंटेंट की ताकत यही होती है। बिजनेस को लेकर बैठकें हो रहीं हैं जो कि 19 मार्च तक पूरी होनी हैं। इन मीटिंग्स में कुछ ऐसा तय किया जा रहा है कि लोग आसानी से देख सकें। फिल्म दुबई में रिलीज नहीं हो रही है। लोग इसको आईपीटीवी पर देखना कितना आसान होगा, है ना? और मुझे यकीन है कि वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन वे 'धुरंधर' जैसी फिल्म को लोगों से भरे सिनेमाघर में देखने का अनुभव लेना चाहते हैं।'' इसके अलावा माधवन ने कहा कि, ''ऐसी फिल्में थिएटर्स में देखने का अनुभव शानदार होता है।''

पाकिस्तान में अवैध सीडी

खबरें आईं थीं कि बैन के बावजूद इस फिल्म की अवैध सीडियां पाकिस्तान में काफी बड़े पैमाने पर बिकीं थीं। धुरंधर 2 से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं। हालांकि इस फिल्म में अक्षय खन्ना नहीं नजर आएंगे जिन्होने रहमान डकैत बनकर बवाल काटा था और गाना काफी वायरल हुआ था।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X