'धुरंधर 2' में अपना किरदार देख खुश हुआ रियल लाइफ जमील जमाली, कहा- राकेश बेदी I Love You...
Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 1400 करोड़ पार कर चुकी है। फिल्म की कमाई के आंकड़े देखकर आप समझ ही सकते हैं कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आ रही है। फिल्म का क्रेज ना केवल भारत में है बल्कि पाकिस्तान में भी फिल्म के काफी चर्चे हैं। फिल्म पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद देखी जा रही है।

राकेश बेदी की तारीफ करते नहीं थके नबील गबोल
पाकिस्तान के ल्यारी पर आधारित फिल्म देखने के बाद पाकिस्तानियों ने फिल्म की कमाई का 80 प्रतिशत प्रॉफिट मांगा है। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर पाकिस्तान में विवाद है वहीं दूसरी ओर फिल्म के किरदार जमील जमाली के जमकर चर्चे हो रहे हैं बताया जा रहा है कि फिल्म का किरदार पाकिस्तान के राजनेता नबील गबोल पर आधारित है। फिल्म का पहला पार्ट देख नबील गबोल कापी नाराज थे। उन्होंने कहा था कि उनका किरदार ठीक से नहीं दिखाया गया है, लेकिन वहीं धुरंधर में जमील जमाली को भारतीय स्पाई दिखा दिया गया है जिसके बाद से तो रियल लाइफ जमील जमाली यानी कि नबील गबोल को पाकिस्तान में शक की नजरों से देखा जा रहा है।
नबील गबोल ने कहा राकेश बेदी को I LOVE YOU
वहीं अब 'धुरंधर 2' देखने के बाद नबील गबोल का रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नबील गबोल राकेश बेदी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नबील गबोल कहते नजर आ रहे हैं कि 'मेरा एक मैसेज है जिसे आप राकेश बेदी साहब को भेज दें कि राकेश बेदी साहब मैं आपकी सीनियर एक्टर होने के नाते आपकी रिस्पेक्ट करता हूं। मैं आपको कहना चाहूंगा I Love You।'


Click it and Unblock the Notifications











