Dhurandhar 2 Paid Preview Cancel: धुरंधर 2 के फैंस के लिए बुरी खबर, इस कारण कैंसिल हुए पेड प्रीव्यू
Dhurandhar 2 Paid Preview Cancel: फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन अब वही उत्साह निराशा में बदल गया है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के एक बुरी खबर सामने आई है। देश के कई हिस्सों में इसके पेड प्रीव्यू शो अचानक कैंसिल कर दिए गए हैं।

सुकून की बात ये है कि सारे पेड प्रीव्यू कैंसिल नहीं हुए हैं, बल्कि देश भर में कई अलग अलग जगहों पर ये प्रीव्यू रद्द किए गए हैं। तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लोगों ने पहले से टिकट बुक कर रखी थी, लेकिन आखिरी समय पर शो कैंसिल हो गए। इसकी वजह बताई जा रही है कि फिल्म समय पर सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पाई।
रिफंड की प्रक्रिया जल्द शुरू
तमिलनाडु के एक प्रमुख मल्टीप्लेक्स ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "हमें यह बताते हुए खेद है कि आज निर्धारित 'धुरंधर: द रिवेंज' के तमिल पेड प्रीव्यू रद्द कर दिए गए हैं। रिफंड की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।"
We regret to inform that the Tamil paid previews of Dhurandhar: The Revenge scheduled for today have been cancelled. Refunds will be initiated shortly. Thank you for your patience.#DhurandharTheRevenge #AGSCinemas pic.twitter.com/VCLjbJ6GdN
— AGS Cinemas (@agscinemas) March 18, 2026
डब वर्जन और इंटरनेशनल लेवल पर दिक्कतें
इस तकनीकी गड़बड़ी ने काफी सारे दर्शक बेहद निराश हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैंसिल किए गए शो मुख्य रूप से डब वर्जन और कुछ इंटरनेशनल स्क्रीनिंग्स से जुड़े हैं, जहां जरूरी फाइलें समय पर नहीं पहुंच सकीं।
Film #Dhurandhar2 content has not been downloaded till now.
— KRK (@kamaalrkhan) March 18, 2026
Therefore, exhibitors may need to cancel 5pm show today. pic.twitter.com/orELs8QVpd
हिंदी वर्ज़न प्लान के अनुसार
हालांकि हिंदी वर्ज़न प्लान के अनुसार जारी है, लेकिन रीजनल भाषाओं की फाइलें समय पर न पहुंचने से 18 मार्च के पेड प्रीव्यू साउथ इंडिया और विदेशों के थिएटरों के लिए एक बड़ी लॉजिस्टिक समस्या बन गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











