महंगी टिकट खरीदी, थिएटर पहुंचे पर धुरंधर 2 'कैंसिल' Don't Worry इस तरह से मिलेगा हर एक को रिफंड

Dhurandhar 2: स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म कल यानी कि नवरात्र के पहले दिन रिलीज होने जा रही है, लेकिन आज 18 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा था जिसके चलते लोगों में उत्साह तो दिखा ही, लेकिन मेकर्स को भी झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शोज को कौंसिल कर दिया गया है और तो और रीजनल वर्जन की जगह सिर्फ हिंदी वर्जन ही दिखाया जाएगा।

Dhurandhar 2

तमिलनाडु में लगातार कैंसिल हो रहे शोज

कोयंबटूर के सिनेमाज ने X पर इन हो रहे बदलावों को शेयर किया है। बताया जा रहा है कि तमिल पेड प्रीव्यू अवेलेबल ना होने की वजह से शो को कैंसिल करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं टिकट होल्डर्स को यह भरोसा भी दिलवाया गया है कि जल्द ही उनके पैसे भी रिफंड कर दिए जाएंगे। इस खबर ने फैन्स को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। फिल्म रिलीज से एक दिन पहले इस तरह की घटना फिल्म की कमाई पर भी गहरा असर डाल सकती है।

बताया जा रहा है कि कंटेंट समय पर नहीं पहुंच पाया जिस वजह से यह सारी परेशानी खड़ी हुई है। हिंदी वर्जन को थिएटर में भेजा जा चुका है जबकि अन्य भाषाओं में डब कंटेंट अभी भी पोस्ट प्रोडक्शन में पेंडिंग पड़ा है। फिल्म की अन्य भाषाओं में डबिंग नहीं हो पाई है जिस वजह से शोज लगातार कैंसिल हो रहे हैं।

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है जिस वजह से 18 साल से कम उम्र से बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। फिल्म को काफी हिंसक बताया गया है। फिल्म में काफी मार पिटाई के साथ ही गाली गलौज भी है जिस वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुल 21 सीन्स पर कैंची चलवाई है। कई बड़े अहम सीन्स को कट भी किया गया है। इन सीन्स के हटने के बाद भी फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X