'धुरंधर 2 एडल्ट मूवी है..' अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर को लेकर क्यों कही ये बात?

Akshay Kumar on Dhurandhar 2: 'धुरंधर द रिवेंज' ने क्या बवाल काटा हुआ है ये किसी से छिपा नहीं है। रणवीर सिंह और आदित्य घर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है और फिल्म लगातार कमाई कर रही है।

Akshay Kumar

लेकिन अब अक्षय कुमार ने इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों में हैं। दरअसल काफी जल्दी उनकी फिल्म भूत बंगला रिलीज होने वाली है। इस बीच अक्षय कुमार ने रणवीर की इस फिल्म को एडल्ट मूवी कह डाला है।

Also Read
समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से मांगी थी 25 करोड़ की रिश्वत? हाईकोर्ट में खुला राज! आर्यन को क्लीन चिट..
समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से मांगी थी 25 करोड़ की रिश्वत? हाईकोर्ट में खुला राज! आर्यन को क्लीन चिट..

हालांकि उन्होने ऐसा क्यों कहा वो भी काफी चौकाने वाला है। दरअसल अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला अगले महीने यानि 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Akshay Kumar On Dhurandhar MOVIE: अक्षय कुमार ने धुरंधर को कहा एडल्ट फिल्म

अक्षय कुमार इस दौरान अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या 'धुरंधर 2' की सफलता का असर उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' पर पड़ने वाला है? इसको लेकर अक्षय कुमार काफी मजेदार जवाब दिया था। अक्षय ने कहा, "मैं तो बहुत खुश हूं कि धुरंधर इतनी चल रही है। इतने बड़े फुटफॉल आ रहे हैं। हमारी हिंदी सिनेमा को कहां से कहां ले जा रही है, और यह बहुत अच्छी बात है।'' इसके अलावा उन्होने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता कि कोई समस्या होनी चाहिए। वो जॉनर अलग है। ये जॉनर अलग है। ये (भूत बंगला) हॉरर-कॉमेडी है, वो वो एडल्ट फिल्म है, ये पारिवारिक फिल्म है।'' अक्षय कुमार का ये बयान अब चर्चा में है और लोग उनकी बात से इत्तेफाक रखते हैं।

Bhoot Bangala Director: भूत बंगला से होगी अक्षय कुमार की वापसी

अक्षय कुमार को काफी समय से एक शानदार फिल्म की तलाश है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से उनकी तलाश पूरी होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं और इतिहास गवाह है कि उनसे अच्छी कॉमेडी फिल्म कोई नहीं बनााता है। उधर धुरंधर भी कमाई के मामले सबके रिकॉर्ड्स तोड़ रही है और अब तक 800 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X