Dhurandhar 2: हिंदी में चली फिल्म तो भड़के दर्शक, हैदराबाद के थिएटर में मचा बवाल... VIDEO
Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है जिससे यह साबित हो रहा है कि लोगों को यह फिल्म कितनी पसंद आ रही है।

फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट की सफलता के बाद फैन्स अब तीसरे पार्ट के आने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि धुरंधर 2 के सभी शोज हाउस फुल जा रहे हैं। फिल्म का क्रेज ना केवल हिंदी भाषा के लोगों में देखने को मिल रहा है बल्कि साउथ में भी फिल्म का क्रेज है, लेकिन फिलहाल तो साउथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म देखने आए दर्शक अचानक ही गुस्से से तिलमिला उठे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
तेलुगू स्क्रीन पर चली हिंदी फिल्म
हैदराबाद से एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नेक्स्ट गैलेरिया मॉल के PVR थिएटर में हंगामा मच गया। क्योंकि दर्शकों में धुरंधर फिल्म की टिकट तेलुगू भाषा में देखने की टिकट ली थी। जैसे ही 'कॉकटेल 2' का टीजर खत्म हुआ। लोगों की बीच बहस छिड़ गई क्योंकि मल्टीप्लेक्स ने एक ही स्क्रीन पर हिंदी और तेलुगू वर्जन के टिकट बेच दिए।
गुस्से से तिलमिला उठे दर्शक
महिला ने चिल्लाते हुए कहा कि तेलुगू भाषा की टिकट पहले से ही बुक थी। उसके बाद भी हिंदी भाषा की फिल्म चलाई गई। वहां मौजूद लोग हिंदी और तेलुगू भाषा की फिल्म के लिए अलग-अलग स्क्रीन की डिमांड करते हैं। इस पूरी घटना के दौरान थिएटर का स्टाफ इकट्ठा हो जाता है और दर्शकों को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन फिल्म को देखने आए दर्शक काफी नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं कि जब उन्होंने तेलुगू टिकट ली थी तो हिंदी भाषा में फिल्म क्यों चलाई गई।
लोगों ने की पैसे रिफंड की मांग
बता दें कि फिल्म 4 घंटे की है, लेकिन 1 घंटा इस हंगामे में बर्बाद हो गया जिस वजह से लोगों में काफी गुस्सा पनप उठा। कई लोगों ने कहा उन्हें उनके टिकट के पैसे रिफंड चाहिए तो किसी ने कहा उन्हें पवन कल्याण की फिल्म की टिकट लेनी चाहिए थी।


Click it and Unblock the Notifications











