‘धुरंधर 2’ में होगा बड़ा धमाका! रणवीर सिंह के साथ इन स्टार्स की एंट्री, इन सरप्राइज कैमियो की खबर ने मचाई हलचल
Dhurandhar 2 Full Cast and Surprise Cameos: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' के बाद अब इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर और एडवांस बुकिंग के बाद अब इसकी फुल स्टार कास्ट और सरप्राइज कैमियो को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

'धुरंधर' की सफलता के बाद आ रहा सीक्वल
2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अब इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' लेकर आ रहे हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार मेकर्स इसे बड़े स्तर पर पैन-इंडिया रिलीज कर रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी डब होकर रिलीज होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।
कहानी में दिखेगा और बड़ा मिशन
फिल्म की कहानी एक खतरनाक काउंटर-टेरर ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक भारतीय अंडरकवर जासूस पाकिस्तान जाकर कराची के राजनीतिक और क्राइम नेटवर्क में घुसपैठ करता है। पहले पार्ट के अंत में हमजा ने रहमान डकैत को मार दिया था और दूसरा पार्ट उसी कहानी को आगे बढ़ाएगा।
सीक्वल में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के सामने और भी बड़े दुश्मन और नई चुनौतियां दिखाई जाएंगी।
धुरंधर 2 की पूरी स्टार कास्ट
फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह ने मुख्य किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब सीक्वल में भी वह उसी दमदार अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं, जिनमें- रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, दानिश पंडोर, गौरव गेरा हैं।
ये सभी कलाकार फिल्म के दूसरे पार्ट में अपने-अपने किरदारों को फिर से निभाते नजर आएंगे। हालांकि पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की कहानी खत्म हो चुकी है, इसलिए वह सीक्वल में दिखाई नहीं देंगे।
फिल्म में होंगे सरप्राइज कैमियो
'धुरंधर: द रिवेंज' में कुछ सरप्राइज कैमियो भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम इस फिल्म में एक खास कैमियो रोल करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए लगभग पांच दिन की शूटिंग भी की है।
इसके अलावा एक्टर इमरान हाशमी के भी फिल्म में शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में 'बड़े साहब' नाम का अहम किरदार निभा सकते हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रेलर के बाद बढ़ा फिल्म का क्रेज
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे साफ है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











