'धुरंधर 2' की कमाई देख पाकिस्तानियों ने मांगा अपना हिस्सा, आदित्य धर से बोले- हमें 500 करोड़ दो...
Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' जमकर कमाई कर रही है। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही बज़ बना हुआ है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं और इतने दिनों में फिल्म ने कुल 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखकर आप फिल्म की सफलता का अंदाजा तो लगा ही सकते हैं। फिल्म पूरी पाकिस्तान पर आधारित है कि किस तरह भारतीय स्पाई ने पाकिस्तान की जड़ों को हिलाकर रख दिया था।

लियारी के लोगों की आदित्य धर से मांग
जहां पाकिस्तान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है वहीं लियारी के लोगों ने भारतीय फिल्म के निर्माता आदित्य धर से अपनी फिल्म का 80% हिस्सा मांगने की बात कही है। पाकिस्तान में फिल्म पर प्रतिबंध लगे होने का बाद भी वहां के लोग फिल्म को देख रहे हैं और अब फिल्म देखने के बाद लियारी के लोगों ने अपना हक जताते हुए धुरंधर फिल्म के मेकर से कहा कि वह सड़के बनाने और मेनहोल के ढक्कन लगवाने के लिए उन्हें 500 करोड़ रुपये दें। वहीं दूसरे लोगों का कहना है कि आदित्य धर को फिल्म की कमाई का 80% हिस्सा लियारी के लोगों को दे। जिससे लियारी की सड़कों को मेनटेन किया जा सके।
धुरंधर 2 ने वीकेंड पर किया इतना बिजनेस -(Dhurandhar 2 Earning)
वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म ने 846.87 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 1350 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह आंकड़ा 1500 करोड़ पार जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











