..................... Dhurandhar 2 Cheapest Ticket, Watch Full Dhurandhar 2 Movie in Delhi Noida Theater in low budget - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2: कम पैसों में लें 'धुरंधर 2' का मजा, दिल्ली-नोएडा के इन थिएटर्स में मिल रही हैं सबसे सस्ती टिकट

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है 'धुरंधर 2' इस फिल्म ने आते ही दुनिया भर में धूम मचा दी है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। अभी तक लोगों के सिर से धुरंधर फिल्म का क्रेज उतरा नहीं था कि मेकर्स ने धुरंधर 2 तैयार कर दी। लोगों की जुबान पर धुरंधर ही धुरंधर है। बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है जिसे देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

Dhurandhar 2

बढ़ता जा रहा है धुरंधर 2 का बज़

फिल्म की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। इतना ही नहीं फिल्म के प्री-पेड टिकट भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। टिकटों की कीमतों में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप 'धुरंधर 2' पॉकेट फ्रेंडली देखना चाहते हैं तो आप कम बजट में भी फिल्म देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली- नोएडा के किन थिएटरों में धुरंधर 2 की सस्ती टिकट मिल रही है। धुरंधर 2 के बज़ की वजह से सारे शोज़ हाउसफुल होते जा रहे हैं।

कहां मिल रही हैं धुरंधर 2 की सस्ती टिकट

दिल्ली NCR के वेगाज पीवीआर में दोपहर के शो में 200 रुपये की टिकट मिल रही है। इस थिएटर में शाम और दोपहर को शोज अवेलेबल हैं। इस थिएटर के अलावा गुरुग्राम पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में 200 रुपये की टिकट में सुबह से लेकर रात के शोज अवेलेबल हैं।

इसके अलावा आप पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक दिल्ली में भी सस्ते में 'धुरंधर 2' की पूरी फिल्म देख सकते हैं। वहीं सिनेपोलिस, पेसिफिक एसपी 2 दिल्ली में 200 रुपये की टिकट वाले कुछ शोज दोपहर से लेकर शाम के 11 बजे तक के शो अवेलेबल हैं।

आप थिएटर में जाकर या फिर बुकिंग ऐप की मदद से भी टिकट खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि जहां देशभर में 'धुरंधर 2' की ओपिनिंग डे की टिकट मौजूद नहीं हैं वहीं आपको इन थिएटर्स में आराम से टिकट वो भी कम दामों पर मिल जाएंगी। यह दर्शकों के लिए एक सुनहरा मौका होने वाला है।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X